नकुड: सतपुरा में महिलाओं ने पीतांबर वस्त्र धारण कर जल कलश यात्रा निकाली
सतपुरा में आज भारी पुलिस स्टाफ की मौजूदगी में भव्य तरीके से पीतांबर वस्त्र धारण कर महिलाओं द्वारा जल कलश यात्रा निकाली गई। यहां बाबा ओंकारानंद जी (प्रवीण भगत) के सानिध्य में वेद मन्त्रों के जरिए धार्मिक अनुष्ठान का आयोजित किया गया तथा भगवान श्रीराम दरबार, वीर हनुमान और बाबा गौरखखनाथ आदि की पुजनीय मूर्तियों की स्थापना हो रही है।