ग्वालियर गिर्द: मुरार क्षेत्र में बच्चों के बीच हुए विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, दो लोग हुए गंभीर घायल
ग्वालियर शहर के उपनगर मुरार के बजाज खाना इलाके में पड़ोसियों के बच्चों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इसमें मयंक गुप्ता और उसके बड़े भाई के कंधे और पीठ में चाकू लगने से वो गंभीर रूप से घायल हुए हैं ।दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर राजकुमार दुबे और उदित नारायण दुबे के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है।