ग्वालियर गिर्द: महाराजपुरा में एयरपोर्ट टर्मिनल की छत से गिरकर मजदूर की हुई मौत
ग्वालियर में आज राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल की छत पर काम कर रहे मजदूर की नीचे गिरने से मौत हो गयी। छत से गिरने के बाद मजदूर बेसुध हो गया था, साथी उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां नब्ज टटोलते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम करके मामले की विवेचना शुरू कर दी है।