अकबरपुर: राजा देवर गांव में नाली निर्माण के विवाद में सगे भाई ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
2:00 बजे जानकारी मिली कि अकबरपुर अंचल के नेमदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा देवर गांव में मंगलवार को नाली निर्माण और पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के दौरान बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की धारदार हथियार एवं डंडे से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।