Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

सोहागपुर: भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ ने जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में किया रक्तदान

Sohagpur, Shahdol | Jul 14, 2026
शहडोल मंगलवार को लगभग 2:15 बजे तक भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के लोग एकत्रित होकर जिला चिकित्सालय परिसर में बने ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान किया है,इस दौरान भारतीय श्रमजीव पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने पहले रक्तदान किया इसके पश्चात अन्य सदस्यों ने भी रक्तदान शिविर में बढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया है।

MORE NEWS

विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान के दौरान 2 वाहन जप्त
...
21 स्कूली वाहनों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही 
....
पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं संरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु
शहडोल जिले में विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान चलाया  जा रहा है। 

इसी कड़ी में यातायात प्रभारी श्री संजय जायसवाल द्वारा शहडोल जिले के अमलाई एवं बुढार अंतर्गत विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान के दौरान स्कूली वाहनो की संघन जांच की गई। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों उल्लंघन पाए जाने पर दो स्कूल बसों को जब्त किया गया।

 साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 स्कूली वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 74,500 रूपये का सम्मन शुल्क लगाया गया।

      यातायात प्रभारी श्री संजय जायसवाल ने स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें तथा वाहनों के समस्त वैध दस्तावेज एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरण सदैव पूर्ण रखें।

#shahdol #शहडोल

विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान के दौरान 2 वाहन जप्त ... 21 स्कूली वाहनों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही .... पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं संरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शहडोल जिले में विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में यातायात प्रभारी श्री संजय जायसवाल द्वारा शहडोल जिले के अमलाई एवं बुढार अंतर्गत विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान के दौरान स्कूली वाहनो की संघन जांच की गई। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों उल्लंघन पाए जाने पर दो स्कूल बसों को जब्त किया गया। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 स्कूली वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 74,500 रूपये का सम्मन शुल्क लगाया गया। यातायात प्रभारी श्री संजय जायसवाल ने स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें तथा वाहनों के समस्त वैध दस्तावेज एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरण सदैव पूर्ण रखें। #shahdol #शहडोल

Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ में प्रवेश हेतु आवेदन 31 जुलाई तक
---
- प्राचार्य पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ ने जानकारी दी है कि पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ की कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु 31 जुलाई 2026 तक  https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ एवं 

क्यू आर कोड के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये गए है। सत्र 2027-28 में शहडोल जिले मे निवासरत एवं जिले में स्थित विद्यालयों में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत् छात्र/छात्रायें इसके लिए पात्र हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए हेल्पडेस्क नं. 9039918711 पर संपर्क कर सकते हैं।

#शहडोल #shahdol

जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ में प्रवेश हेतु आवेदन 31 जुलाई तक --- - प्राचार्य पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ ने जानकारी दी है कि पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ की कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु 31 जुलाई 2026 तक https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ एवं क्यू आर कोड के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये गए है। सत्र 2027-28 में शहडोल जिले मे निवासरत एवं जिले में स्थित विद्यालयों में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत् छात्र/छात्रायें इसके लिए पात्र हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए हेल्पडेस्क नं. 9039918711 पर संपर्क कर सकते हैं। #शहडोल #shahdol

Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

शहडोल के विशाल मेगामार्ट में कुछ दिन पहले किसी प्राइवेट वीडियो वायरल करने के आरोप को लेकर हुई थी मारपीट।।

शहडोल के विशाल मेगामार्ट में कुछ दिन पहले किसी प्राइवेट वीडियो वायरल करने के आरोप को लेकर हुई थी मारपीट।।

Sohagpur, Shahdol | Jul 14, 2026

पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत रक्षित निरीक्षकों को स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं
....
मध्यप्रदेश शासन के गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल ने सूबेदार श्रीमती प्रियंका शर्मा, राजमति परस्ते एवं श्री बृजलाल रोकड़े को रक्षित निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर प्रतीक स्वरूप स्टार लगाकर सम्मानित किया।

 पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव के साथ करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीवान एवं डीएसपी श्रीमती शिवाली चतुर्वेदी ने भी पदोन्नत रक्षित निरीक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

#शहडोल #shahdol

पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत रक्षित निरीक्षकों को स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं .... मध्यप्रदेश शासन के गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल ने सूबेदार श्रीमती प्रियंका शर्मा, राजमति परस्ते एवं श्री बृजलाल रोकड़े को रक्षित निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर प्रतीक स्वरूप स्टार लगाकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव के साथ करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीवान एवं डीएसपी श्रीमती शिवाली चतुर्वेदी ने भी पदोन्नत रक्षित निरीक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। #शहडोल #shahdol

Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खण्ड शहडोल श्री एस. एस. धुर्वे के निर्देशानुसार स्टॉप डायरिया कैंपेन-2026 के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ग्राम उधिया में दस्त प्रबंधन एवं स्वच्छता विषयक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को दस्त होने के प्रमुख कारण, बचाव के उपाय, उचित उपचार, ओआरएस एवं जिंक के महत्व, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल के उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने, खुले में शौच से बचने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यशाला के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर आम ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने, सुरक्षित पेयजल का उपयोग करने तथा दस्त से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया।

       कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खण्ड शहडोल के पीएमयू जिला आईईसी समन्वयक श्री रोहणी कुमार बर्मन द्वारा दस्त प्रबंधन, स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व की जानकारी प्रदान की गई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

#शहडोल #shahdol

कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खण्ड शहडोल श्री एस. एस. धुर्वे के निर्देशानुसार स्टॉप डायरिया कैंपेन-2026 के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ग्राम उधिया में दस्त प्रबंधन एवं स्वच्छता विषयक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को दस्त होने के प्रमुख कारण, बचाव के उपाय, उचित उपचार, ओआरएस एवं जिंक के महत्व, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल के उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने, खुले में शौच से बचने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर आम ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने, सुरक्षित पेयजल का उपयोग करने तथा दस्त से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खण्ड शहडोल के पीएमयू जिला आईईसी समन्वयक श्री रोहणी कुमार बर्मन द्वारा दस्त प्रबंधन, स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व की जानकारी प्रदान की गई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। #शहडोल #shahdol

Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026