हुसैनगंज: खरसंडा गांव में भूमि विवाद में बदमाशों ने गोली मारकर की महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खरसंडा गांव में भूमि विवाद को लेकर बुधवार की शाम बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सिवान भेजा दिया है। मृतका महिला की पहचान खरसंडा गांव निवासी जमील अहमद की पत्नी समिमा खातून के रूप में हुई।