हुसैनगंज: मधवापुर चट्टी पर सड़क दुर्घटना में महिला की हुई मौत बड़रम गांव में शव पहुँचते ही परिजनों में मचा कोहराम
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम गांव में मृतक महिला का शव पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव को देख परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो चुका है। मृतक महिला की पहचान बडरम निवासी हृदयानंद पटेल की 45 वर्षीय पत्नी उषा देवी के रूप में हुई है। ज्ञात हो कि मृतक महिला तीसरी सोमवारी को महेंद्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए अपने देवर दीपक पटेल के साथ जा रही थी।