हुसैनगंज: सिवान-आंदर मुख्य मार्ग के रमना के पास सड़क किनारे अनियंत्रित होकर ओवरलोड ट्रक पलटा, कोई हताहत नहीं
आंदर मुख्य मार्ग के रमना के पास से सड़क के किनारे बुधवार को अनियंत्रित होकर एक ओभरलोड ट्रक पलट गई। ट्रक पलटते ही चालक व खलासी कूदकर कर अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सिवान के तरफ से ओवरलोड ट्रक आंदर के तरफ जा रही थी। उसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई है।