रामपुर: राधा टॉकीज के पास सड़क खराब होने की वजह से बाइक के पीछे बैठा शख्स बाइक से गिरकर हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Jul 25, 2024 कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के राधा टॉकीज के पास एक बाइक सवार के पीछे बाइक पर बैठा व्यक्ति बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गया है। बाइक सवार ने बताया सड़क खराब होने की वजह से बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने सरकारी एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।