बहराइच: शहर सहित जनपद में बिना उपभोक्ता सहमति के नहीं लगाए जाएंगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर, अधीक्षण अभियंता विद्युत ने दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री के स्मार्ट मीटर को लेकर दिए गए बयान के बाद दीक्षा अभियंता विद्युत राम यश यादव ने मंगलवार को बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के मन में बैठे भ्रम को दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री के बयान पर उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना प्रीपेड स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जा रहे हैं।