जिला विधिक सेवा प्राधिकार पलामू के सचिव राकेश रंजन गुरुवार सुबह 10 बजे मेदिनीनगर के सिंचाई विभाग स्थित वात्सल्य धाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वात्सल्य धाम में रह रहे बच्चों की दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से बातचीत भी की। उन्होंने बच्चों की जरूरतों, सुविधाओ ओर भोजन की गुणवत्ता की भी जानकारी ली।