सागर नगर: स्वर्ण जयंती सभागार में उद्यानिकी कृषि सेमिनार में शामिल हुईं सागर सांसद डॉक्टर लता वानखेड़े
एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनांतर्गत आधुनिक तकनीक पर आधारित कृषि सेमिनार का द्वितीय सत्र स्वर्ण जयंती सभागार डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में बुधवार दोपहर 2:00 बजे से आयोजित किया। द्वितीय सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि सागर सांसद डॉ लता वानखेड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारंभ किया।