पट्टी: रमईपुर नेवादा मारपीट कांड में दरोगा की तहरीर पर दोनों पक्षों से 13 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर नेवादा गांव में हुए मारपीट प्रकरण में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई रुर चौकी इंचार्ज विजय कुमार यादव की तहरीर पर की गई। बताया जाता है कि गांव में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मार-पीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी तक