बक्सर: अब चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, बक्सर नगर परिषद सहयोग शिविर के माध्यम से निपटा रहीं समस्याएं, निबटे 12 समस्याएं
Buxar, Buxar | Jul 7, 2026 आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए नगर परिषद बक्सर ने मंगलवार को खलासी मुहल्ला में ‘सहयोग शिविर’ लगाया। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर ग्रामीण पंचायतों की तर्ज पर अब शहरी निकायों में भी हर माह के पहले और तीसरे मंगलवार को यह शिविर आयोजित होंगे। 7 जुलाई 2026 को लगे शिविर में नगर प्रबंधक की मौजूदगी में 12 आवेदन मिले।