अम्बाला: स्क्रैप घोटाले मामले में नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर समेत तीन को कोर्ट ने सुनाई 3/3 साल की सजा, साथ ही मिली जमानत
Ambala, Ambala | Apr 4, 2024 वर्ष 2016 में अंबाला नगर निगम में स्क्रैप घोटाले मामले में आज अंबाला की कोर्ट ने सेनेटरी इंस्पेक्टर समेत ठेकेदार और आरोपी ट्रक चालक को दोषी करार देते हुए तीन-तीन साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही तीन-तीन हजार जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न जमा करने की सूरत में तीन-तीन दिन अतिरिक्त सजा काटनी होगी। इसके साथ ही कोर्ट ने तीनों आरोपियों को बल पररिहा कर दिया।