अम्बाला: अंबाला में व्यक्ति को पत्नी और बेटी के कत्ल के 20 साल बाद फिर मिली धमकी
Ambala, Ambala | Apr 4, 2024 अंबाला शहर के रहने वाले एक व्यक्ति को पत्नी व बेटी की हत्या के करीब 20 साल बाद परिवार सहित जान से मारने की धमकी मिली है। व्यक्ति के घर 2 बार पत्थर में लपेट कर धमकी भरे पत्र फैंके गए जिसमे उसके इतिहास के साथ साथ पूरे परिवार की डिटेल भी लिखी थी। हालाकि परिवार ने दूसरी बार पत्र फेंकने वाले की पहचान कर ली और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा दी।