अम्बाला: गांव बब्याल में नकाबपोश तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया युवक पर लाठी डंडों से हमला पिता ने पुलिस को सौंपी शिकायत
Ambala, Ambala | Apr 4, 2024 सैर करके लौट रहे युवक पर गांव बब्याल में बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने लाठी डंडों से लैस होकर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जानकारी मिलते ही पिता मौके पर पहुंचे और बेटे को लेकर अस्पताल गए। जहां पर उन्होंने बेटे का इलाज और मेडिकल करवाया। इस बारे में पिता ने अब थाना महेश नगर पुलिस को शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है।