कालपी: सुजानपुर-बबीना मार्ग पर डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक फरार, पुलिस ने कंडक्टर को हिरासत में लिया
Kalpi, Jalaun | Apr 15, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र के सुजानपुर-बबीना मार्ग पर बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, वही टक्कर के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि राहगीरों ने कंडक्टर को पकड़ लिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।