ऊंचाहार: धमधमा गाँव में शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर दबंगों ने किया हमला, ऊँचाहार सीएचसी में भर्ती
गदागंज क्षेत्र के धमधमा गाँव में दबंगों ने शादी कार्यक्रम में एक युवक पर हमला कर दिया, घायल युवक को शनिवार की देर शाम ऊँचाहार सीएचसी में भर्ती कराया गया है।प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के परियाँवा गाँव निवासी अयाज अपने ननिहाल शादी कार्यक्रम में आया था,जहां आरोप है कि पुरानी रंजिश में उस पर गाँव के दो लोगों ने हमला कर दिया।युवक को गम्भीर चोट आई है।