#बाड़मेर मामूली आंधी में धराशायी हुआ सुजलोन कंपनी का विंड टर्बाइन, बड़ा हादसा टला
बाड़मेर जिले के दूदाबेरी गांव में सुजलोन कंपनी का लगाया गया विंड टर्बाइन (पंखा) मामूली आंधी के चलते अचानक टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।
ग्रामीणों का आरोप है कि किसानों की ढाणियों और आबादी के बेहद नजदीक कई विंड टर्बाइन लगाए गए हैं, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि यदि भविष्य में ऐसा कोई टर्बाइन आबादी या खेत में काम कर रहे किसानों पर गिरा तो कई लोगों की जान जा सकती है।
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कंपनी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सभी विंड टर्बाइनों की तत्काल तकनीकी जांच, सुरक्षा ऑडिट और आबादी के निकट लगे टर्बाइनों को हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन और कंपनी ने समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की होगी। Barmer District Collector & Magistrate Dr Priyanka Chaudhary CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma
Barmer, Barmer | Jul 7, 2026