श्रीडूंगरगढ़: पूनरासर में जंगली सियार ने बकरियों पर किया हमला, किसान परिवार को मिलेगा मुआवजा
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव पूनरासर की रोही में जंगली सियार के हमले की पुष्टि हुई है। शंकरनाथ पुत्र भोमनाथ के खेत में बनी काश्तकार ढाणी में बंधी बकरियों पर बुधवार को सियार ने हमला कर दिया। इस दौरान वह एक बकरी का बच्चा उठा ले गया। सूचना मिलने पर सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह और क्षेत्रीय वन अधिकारी सुभाषचंद्र वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से पैरों के