नावकोठी: नावकोठी पुलिस ने डुमरिया से मारपीट के नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
नावकोठी पुलिस ने रजाकपुर पंचायत के डुमरिया में मारपीट के नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि तुलसी साह के साथ जमीनी विवाद में मारपीट के दौरान कुदाल चलकर जख्मी करने का आरोप था। इसमें सुरेंद्र यादव सहित आठ लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कोर्ट भेज दिया है।