नावकोठी: भूमि विवाद के निपटारे को लेकर नावकोठी थाना परिसर में लगा जनता दरबार, एक मामले का किया गया निष्पादन
नावकोठी थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें एक पुराने मामले का निष्पादन किया गया। शेष लंबित मामले की सुनवाई के बाद अगली तिथि मुकर्रर की गई। निष्पादित मामला विष्णुपुर के आनंदी तांती और मो फरजन का है। मौके पर सीओ सूरज कुमार,सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार,राजेश कर्मचारी अखिलेश्वर राम आदि मौजूद थे।