नावकोठी: हसनपुर बागर में जमीअत ए उलेमा हिंद नावकोठी की बैठक,मेंबरसाजी मुहिम की की गई समीक्षा
हसनपुर बागर में जमीअत उलेमा हिंद नावकोठी की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता अब्दुल जब्बार ने किया। इस अवसर पर संचालित मेंबरसाजी मुहिम की समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत उपस्थित अतिथियों ने जमीअत के कारगुजारी और कुर्बानियों का जिक्र किया तथा लोगों को इससे जुड़ने की अपील की। नावकोठी में 500 लोगों को इसका मेंबर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।