नावकोठी: समसा के जीतपुर में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना हेतु शिविर का आयोजन,20 लोगों ने किया आवेदन समर्पित।
समसा पंचायत के जीतपुर में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना हेतु शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत के 20 लोगों ने विभिन्न ट्रेड के लिए अपना अपना आवेदन समर्पित कराया। पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत महिला पुरुष अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग के वैसे शिक्षित बेरोजगार को कुटीर एवं लघु उद्योग खोलने के लिए ऋण दी जाती है।