खरगोन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ठिबगांव शाखा में 41 लाख 58 हजार 95 रुपए के गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में कैशियर रितु गोयल और सहायक गणक त्र्यंबक वाणी के बाद अब शाखा प्रबंधक राजेश राठौड़ को भी निलंबित कर दिया गया है। तीनों कर्मचारियों के बैंक खाते भी सीज कर दिए गए हैं।