नानपारा: छोटिया गांव में गांव चलो अभियान के तहत चौपाल का आयोजन, सरकार की उपलब्धियों पर हुआ कार्यक्रम
विधानमा मटेरा मंडल के अंतर्गत 'गांव चलो अभियान' का आयोजन किया गया। इस दौरान इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत फुलटेकरा के मजरा छोटिया गांव में एक चौपाल आयोजित की गई। पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार, कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पत्रक बांटे और ग्रामीणों को जागरूक किया गया