भानपुरा: गरोठ-भानपुरा मार्ग पर भीषण हादसा, बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत
गरोठ-भानपुरा मार्ग पर भीषण हादसा: बाइक सवार की मौके पर मौत मंदसौर जिले में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे गरोठ-भानपुरा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ढाबला गुर्जर निवासी जगदीश पाटीदार मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बाइक को दूर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उसमें आग लग गई।