औरैया: शहर के गणमान्यों के नाम पर सड़कों का नामकरण की मांग, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष से की
मंगलवार की सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल औरैया के पदाधिकारियों ने शहर के प्रमुख समाजसेवियों, शिक्षाविदों एवं प्रबुद्ध जनों के नाम पर सड़कों का नामकरण किए जाने की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई ‘बबलू’ के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में नगर के विकास और शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाल