बेगूसराय: सुशील नगर में बच्चों के मामूली विवाद में हुई मारपीट की घटना, घायल महिला सदर अस्पताल में भर्ती
सुशील नगर में बच्चों के मामूली विवाद में मारपीट की घटना हुई. जहां एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में किया जा रहा है. परिजन ने बताया कि सुशील नगर निवासी आशा देवी घर पर थी. बच्चों के विवाद में कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. घायल ने बताया कि सदर अस्पताल में इलाज करा कर FIR करेंगे.