भिवानी: वार्ड नं 25 में पेयजल, सीवरेज व बिजली की लटकती तारों से परेशान क्षेत्रवासी पहुंचे उपायुक्त कार्यालय सोपा ज्ञापन
स्थानीय वार्ड नंबर-25 में इन दिनों पेयजल, सीवरेज व बिजली की लटकती तारों की समस्या बनी हुई है। जिसके चलते नागरिक खासे परेशान है। ऐसे में इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर वार्डवासी सोमवार को पार्षद विनोद प्रजापति के नेतृत्व में उपायुक्त से मिले तथा समाधान की मांग की।