थरथरी: रेहटी बारा मोड़ के पास 27 मार्च को टेम्पो चालक की गोली मारकर हत्या, पत्नी और पुत्र गिरफ्तार
चंडी थाना क्षेत्र के रेहटी बारा मोड़ के पास 27 मार्च को टेम्पो चालक को गोली मारकर हत्या के आरोप में बुधवार की सुबह पांच बजे पत्नी व पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि 27 मार्च को टेम्पो ड्राइवर के हत्या के मामले में मृतक के पत्नी मुनिता देवी व पुत्र राजकुमार को बख्तियारपुर थाना के माधोपुर नया टोला से गिरफ्तार कर लिया गया।