थरथरी: कौशल्या बिगहा में पत्नी को गाली देने के संदेह में चचेरे भाई को लाठी से पीटकर मार डाला
थरथरी थाना क्षेत्र के कौशल्या बिगहा गांव में शनिवार को पत्नी को गाली देने के संदेह में शनिवार की शाम सात बजे बदमाश ने चचेरे भाई अरुण गोप को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। घायल को आनन फानन पीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बिहारशरीफ रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने शनिवार की रात आठ बजे मृत घोषित कर दिया।