थरथरी: केनुआपर गांव में आम तोड़ने को लेकर झड़प, एक पक्ष के तीन लोग घायल
थरथरी थाना के केनुआपर गांव में शनिवार की सुबह 9 बजे आम तोड़ने के विवाद में दो पक्षों में झड़प हो गयी। जिसमे एक पक्ष से काजल कुमारी, धनेशर बिंद व हरिनारायण कुमार घायल हो गया। घटना के सबन्ध में घायल धनेशर बिंद ने बताया कि मेरा घर का छोटा लड़का कहीं से आम तोड़कर ला रहा था। तभी अरुण कुमार के पुत्र ने उक्त छोटा लड़का को हमारा पेड़ से आम तोड़ने का आरोप लगाकर पिट दिया।