थरथरी: कान्धुपीपर गांव से स्कूल जाने वाला किशोर 12 दिन बाद भी लापता, परिवार ने जताई अनहोनी की आशंका
कान्धुपीपर गांव से स्कूल जाने के लिए निकला किशोर का 12 दिन बाद भी कोई पता नहीं लग सका। तमाम प्रयास के बाद सफलता नहीं मिलने पर किशोर के पिता ने चंडी पुलिस को मंगलवार की दोपहर दो बजे सूचना दी। पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थरथरी प्रखंड के कान्धुपीपर गांव निवासी सुनील कुमार के पुत्र 12 वर्षीय दिलखुश 4 मई की दोपहर स्कूल जाने के लिए घर से निकला था