दतिया नगर: झांसी-ग्वालियर हाईवे पर मंगल ढाबा के पास ट्रक ने कार को टक्कर मारी, कार पलटी
कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत झांसी ग्वालियर नेशनल हाईवे मंगल ढाबा के पास एक अज्ञात ट्रक क़े अज्ञात चालक ने ट्रक को तेजी वाला व लापरवाही से चलाकर एक कार में टक्कर मार दी जिससे कर पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई । हादसे में कार सवार व्यक्ति बाल बाल बच गया उसकी रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है ।