छतरपुर: ईशानगर में दलित दूल्हे के घोड़ी चढ़ने पर विवाद, विरोध के बाद पुलिस सुरक्षा में निकली राछ।
छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बोंड़ा में दलित दूल्हे के घोड़ी पर बैठकर राछ निकालने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। विरोध की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था के बीच राछ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई है।शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।वही इस मामले की जानकारी आज 21 जून सुबह करीब 11:00 बजे दी है।