महकार की मिट्टी से जुड़ी यादें आज फिर भावुक कर गईं। अपने पैतृक गांव महकार पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी जी ने सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर पौधारोपण सहित कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और स्थानीय लोगों एवं समर्थकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान जब मांझी जी ने अपने पुरखों और गांव से जुड़ी पुरानी यादों को साझा किया, तो वे भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। यह पल उनके अपने गांव और पुरखों के प्रति गहरे जुड़ाव को दर्शाता रहा।इस अवसर पर उन्होंने बिहार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों—यूसीसी, एसआईआर, कानून-व्यवस्था,शराबबंदी और विकास कार्यों पर भी मीडिया से बातचीत की। महकार की धरती, पुरखों की यादें और अपनों का स्नेह—जन्मदिन का यह अवसर भावनाओं से भरा रहा।
#जीतनराममांझी #महकार #गया #खिजरसराय #जन्मदिन #बिहार #महकारगांव #पैतृकगांव
Fatehpur, Gaya | Oct 3, 2026