कोलायत: हदां थाना क्षेत्र के खजोड़ा गांव में दर्दनाक हादसा, 7 वर्षीय बच्ची की फांसी लगने से हुई मौत, हदां थाने में मर्ग दर्ज
हदां थाना क्षेत्र के खजोड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया।घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही सात वर्षीय बालिका की रस्सी का फंदा गले में फंस गया,जिससे उसकी मौत हो गई।खजोड़ा निवासी रूपाराम पुत्र रामूराम नायक की पुत्री ममता दोपहर करीब तीन बजे अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी।इसी दौरान खेलते समय रस्सी का फंदा उसके गले में फंस गया