तेंदूखेड़ा: दोनी ग्राम में खुदाई में मिली 10वीं-11वीं शताब्दी की मूर्तियों का राज्यमंत्री के अनुज नितेंद सिंह लोधी ने किया अवलोकन
तेंदूखेड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम दोनी में मध्य प्रदेश शासन की संस्कृति पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के निर्देशन में खुदाई का कार्य किया जा रहा था।जिसमें दसवीं,11वीं शताब्दी की दुर्लभ प्राचीन प्रतिमाएं मिली आज मंगलवार की शाम 4 बजे राज्यमंत्री के अनुज नितेंद्र सिंह लोधी ने ग्राम धोनी में प्राचीन प्रतिमाओं का अवलोकन किया।