सहावर: सहावर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पति को पीटा गया
सहावर थाना पुलिस को तहरीर देते हुए एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पड़ोसी दिनेश पुत्र रनवीर उसके घर में जबरदस्ती घुस आया। आरोप है कि उसने महिला के साथ छेड़छाड़ की। चीख पुकार की आवाज सुनकर महिला का पति मौके पर आ गया। तो आरोपी वहां से भाग निकला। आरोप है कि जब उसका पति आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचा तो दिनेश और रिंकू ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की।