मवाना: शनिवार को तहसील समाधान दिवस पर डीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, समय पर निस्तारण के लिए दिए निर्देश
Mawana, Meerut | May 16, 2026 शनिवार को तहसील समाधान दिवस सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया गया तहसील समाधान दिवस पर डीएम एवं कप्तान ने आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुना तहसील समाधान दिवस पर कुल 90 शिकायत आई जिसमें से मौके पर 7 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया समाधान दिवस पर सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।