बीरपुर: मलह डीह के नटबाबा स्थान के समीप गड्ढे में मिट्टी काटने के दौरान धसना की चपेट में आने से महिला की हुई मौत से कोहराम
बीरपुर थाना क्षेत्र के डीह पर पंचायत के मलह डीह के नटबाबा स्थान के समीप गड्ढे में मिट्टी काटने के दौरान धसना की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मंगलवार की दोपहर को बतायी जा रही है। मृतक महिला की पहचान डीह पर पंचायत के वार्ड 7 निवासी कुशो पासवान की पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है।