बीरपुर: डीहपर ठाकुरबाड़ी के महंत राम बालक सिंह का निधन
बीरपुर प्रखंड के डीहपर के श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी के महंत रामबालक सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। वे करीब 80 वर्ष के थे। स्थानीय लोगों के अनुसार वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। रविवार की देर रात उन्होंने ठाकुरबाड़ी में ही अंतिम सांस ली। वे मूलतः समस्तीपुर जिले के साखं मोहन के निवासी थे।