बीरपुर: कारीचक बभनगामा में जमीनी विवाद को लेकर हो रही मारपीट देखने के दौरान एक बच्ची हुई गंभीर घायल
बीरपुर थाना क्षेत्र के कारीचक बभनगामा में भूमि विवाद में सोमवार को हुई मारपीट के दौरान एक बच्ची घायल हो गयी। इस मारपीट की घटना में कारीचक बभनगामा निवासी रंजन तांती की 11 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी गंभीर रूप घायल हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राम नंदन तांती एवं अनमोल चौधरी के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो रही थी।