मिर्ज़ापुर: कोलना गांव निवासी पीड़ित ने कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपकर दबंगों द्वारा खलियान की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया
चुनार थाना क्षेत्र के कोलना गांव निवासी लक्ष्मी सिंह पटेल ने मंगलवार की सुबह लगभग 10:30 बजे। जिला कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंप कर बताया कि हमारे गांव के खलिहान की जमीन को दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है और पास में ही मुर्गी का फार्म हाउस खोलकर खलिहान में बने मंदिर पर गंदगी किया जा रहा है डीएम से मांग करते हैं कि मौके का निरीक्षण कर कार्यवाही की जाए।