शहर के बैंक आफ इंडिया में ब्लेड से पर्स कटिंग कर रुपये चोरी करने की घटना सामने आई है। जिसमें एक महिला और उसके साथ आई नाबालिग बच्ची पकडाई है। ढोढरी टोली निवासी नीलिमा कुजूर बैंक में 19 हजार रुपये जमा करने पहुंची थीं। भीड़-भाड़ का फायदा उठाते हुए बेडो निवासी सुमन देवी नामक महिला अपनी नाबालिग बेटी के साथ नीलिमा के करीब आई। लोगों ने महिला को पुलिस को सौंप दिया।