मुरैना: जौरी गांव की पचौरी गली में शराब ठेकेदार के घर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद,वीडियो वायरल,
Morena, Morena | Jun 29, 2026 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जौरी गांव की पचौरी गली में बाइक सवार तीन बदमाशों ने शराब ठेकेदार के घर पर ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी आरोपी फायरिंग करने के बाद बाइक लेकर भागते हुए नजर आ रहे हैं जिसके बाद फरियादी ने थाने में जाकर मामला दर्ज कराया है।