फिरोज़ाबाद: सुभाष कॉलोनी की रहने वाली एक महिला बैंक में रुपया जमा कराने के नाम पर करीव 20-25 लाख रुपया लेकर हुई फरार
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी में लक्ष्मी नामक महिला बैंक रुपया जाम कराने के नाम पर करीव 25 महिलाओ से रुपया ठग कर फरार हो गयीं। पीड़ित महिलाओ ने सोमबार की दोपहर थाना उत्तर में आरोपी महिला के खिलाफ FIR दर्ज करा दी है। बताया जाता है करीव 20-25 लाख ₹ रुपया की ठगी की हुई है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गयीं।