संगरिया: वार्ड 26 में जन सुनवाई केंद्र पर विधायक ने ग्रामीणों की जन सुनवाई की
आज रविवार दोपहर 12 बजे जन सुनवाई केंद्र पर विधायक अभिमन्यु पुनिया ने ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई की। इस अवसर पर विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने विधायक को विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। जिस पर विधायक ने उनको समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इनमें मुख्य रूप से सड़क बनाने, ढाणियों के ग्रामीणों ने विद्युत कनेक्शन करवाने की मांग रखी।